हमारा स्मारक : एक परिचय

श्री टोडरमल जैन सिद्धांत महाविद्यालय जैन धर्म के महान पंडित टोडरमल जी की स्मृति में संचालित एक प्रसिद्द जैन महाविद्यालय है। जिसकी स्थापना वर्ष-१९७७ में गुरुदेव श्री कानजी स्वामी की प्रेरणा और सेठ पूरनचंदजी के अथक प्रयासों से राजस्थान की राजधानी एवं टोडरमल जी की कर्मस्थली जयपुर में हुई थी। अब तक यहाँ से 36 बैच (लगभग 850 विद्यार्थी) अध्ययन करके निकल चुके हैं। यहाँ जैनदर्शन के अध्यापन के साथ-साथ स्नातक पर्यंत लौकिक शिक्षा की भी व्यवस्था है। आज हमारा ये विद्यालय देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी जैन दर्शन के प्रचार-प्रसार में संलग्न हैं। हमारे स्मारक के विद्यार्थी आज बड़े-बड़े शासकीय एवं गैर-शासकीय पदों पर विराजमान हैं...और वहां रहकर भी तत्वप्रचार के कार्य में निरंतर संलग्न हैं। विशेष जानकारी के लिए एक बार अवश्य टोडरमल स्मारक का दौरा करें। हमारा पता- पंडित टोडरमल स्मारक भवन, a-4 बापूनगर, जयपुर (राज.) 302015

Wednesday, November 10, 2010

मुख्यमंत्रीजी ने देखा पोस्टर





अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, जयपुर महानगर द्वारा आयोजित एवं श्री कुन्दकुन्द कहान पारमार्थिक ट्रस्ट, मुंबई द्वारा प्रायोजित सर्वोदय अहिंसा अभियान के अंतर्गत प्रकाशित पोस्टर का अवलोकन माननीय अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार ने किया उन्होंने इस कार्य के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छा कार्य है
अभियान के राष्ट्रीय संयोजक संजय शास्त्री, जयपुर ने मुख्यमंत्री जी को अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरे देश में चलाया गया है. इसका उद्देश्य त्योहारों पर होने वाली हिंसा एवं व्यर्थ प्रदर्शन को, पटाखों से होने वाली जन-धन की हानि के प्रति लोगों को जागरूक करना है। महानगर फेडरेशन अध्यक्ष संजय सेठी ने पोस्टर की प्रति मुख्यमंत्रीजी को भेंट करते हुए फेडरेशन के बारे में बताया


1 comment:

Ankur Jain said...

BAHUT-BAHUT VADHAYI...